अर्जुनी के आरक्षित वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण किए गए 11 परिवार को खदेड़ा

बलौदाबाजार वन मण्डलाधिकारी,  श्री अरविंद कुमार व्यास,   उप वनमण्डलाधिकारी,  श्री उदय सिंह ठाकुर के,  कुशल नीतिगत मार्गदर्शन में,  अर्जुनी परिक्षेत्र के,   महराजी परिवृत,  स्थित आरक्षित वन परिक्षेत्र के,   छाता पहाड़, एवं नदी किनारे, कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा,  बांस, बल्ली,   निर्मित झोपड़ियां तैयार कर,  अतिक्रमण किया जा रहा था,  जिसे वनमण्डल बलौदाबाजार,  के सभी, परिक्षेत्र टीम  के मैदानी अमले द्वारा ध्वस्त किया गया,  तथा अतिक्रमण कारियों को खदेड़ा गया,   इस संदर्भ में बताया  जाता है  कि,  कुछ परिवारों  द्वारा,  महराजी परिवृत अंतर्गत कक्ष क्रमांक 377 में  अज्ञात लोगों द्वारा,   छाता पहाड़, तथा नदी किनारे बांस बल्लियों से निर्मित,  झोपड़ीयां तैयार कर,  निवास करना बताया गया, आरक्षित, वन क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण,  की सूचना मिलने पर परिक्षेत्राधिकारी, श्री टी आर वर्मा द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को,  इसकी तत्काल सूचना दी,  तथा  अपने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर,   वन, राजस्व, पुलिस बल के साथ पहुंचकर,  अतिक्रमण कारियों के द्वारा तैयार किए गए, झोपड़ियों को ज़मीदोज़ कर,  आरक्षित,  वन क्षेत्र को मुक्त करने में सफलता हासिल की,  अतिक्रमणकारियों के झोपड़ी ध्वस्त पश्चात,  उनके द्वारा विनती, अनुनय कर,  अतिक्रमण करने से तौबा की,  परिक्षेत्राधिकारी,  श्री टी आर वर्मा ने भी, संवेदनशीलता, एवं मानवता, का परिचय देते हुए,   ऐसे  कृत्य न करने,  तथा भविष्य में, आरक्षित,  वन परिक्षेत्रों में  दखल तथा बेजा कब्जा करने पर, वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करने  की चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया,  पश्चात झोपड़ी तोड़कर,  उन्हें आरक्षित वन क्षेत्र  से बेदखल किया, अर्जुनी के महराजी परिवृत परिक्षेत्राधिकारी श्री टी आर वर्मा,  ने बताया कि लगभग 11 परिवार के लोग जिनमे,  पुरुष महिला और बच्चे भी शामिल थे,  तथा वे निम्न वर्ग से संबन्ध रखने वाले, तथा  लघु व्यवसाय, करने वाले जो फूल, नारियल आदि बेचकर, अपने परिवार का,  भरण पोषण करने वाले थे,  उनकी, कमजोर  स्थित, देखकर उन्हें,   भविष्य में ऐसा बेजा कब्जा, अतिक्रमण न करने की चेतावनी,  देकर छोड़ दिया गया, कार्तिक राम वल्द,गणेश रामचौहान, गुहाराम वल्द  नारायण कर्ष,   कपिल वल्द दशरथ कर्ष, मोतीलाल वल्द  सहदेव साहू,  दुकालू वल्द  नारायण कर्ष,   सभी महराजी परिवृत निवासी, सतखोजन सतनामी,  राम प्रसाद सतनामी पुजारी,  नवीन कुमार सतनामी,  सश्रवन,  वल्द पकला कर्ष,  जेठूराम, दौवराम, वल्द जेठूराम  कर्ष,   जिनके द्वारा, विरोध एवं  अनहोनी की आशंका के चलते,  गिरौदपुरी पुलिस चौकी, एवं बलौदाबाजार परिक्षेत्र के,  वन कर्मियों का सहयोग लिया गया,  अतिक्रमण हटाने की उक्त कार्यवाही में  परिक्षेत्राधिकारी, श्री टी आर वर्मा,  लक्ष्मी प्रसाद श्री वास्तव,    सुखराम छात्रे,  संतराम ठाकुर,  संतोष चौहान,  संतोष कुमार मांझी,  चन्द्र कुमार  मनहरे,  तृप्तिकुमार जयसवाल,  सोहनलाल यादव,  राजेश्वर वर्मा,  नरोत्तम पैकरा,  खगेश्वर ध्रुव,  प्रवीण कुमार आडिले,   धरम सिंह बरिहा,  भानू प्रताप आज़ाद, भागवत श्रीवास,    प्रेमचंद धृतलहरे,    सुनीता पैकरा,  फिरत राम यादव,  श्री, गिरजप्रसाद, कृष्णकुमार कुशवाहा, एवं,  देवपुर बिलाईगढ़,  के वन कर्मचारियों,  और गिरौदपुरी पुलिस,  का विशेष सहयोग रहा