छग रेंजर एसोशिएशन के व्ही एन दुबे अध्यक्ष नादुलकर महासचिव एवं देवेन्द गौड़ कोषाध्यक्ष चुने गए

 छग रेंजर एसोशिएशन के व्ही एन दुबे अध्यक्ष नादुलकर महासचिव एवं देवेन्द गौड़ कोषाध्यक्ष चुने गए


अलताफ हुसैन /फॉरेस्ट क्राइम न्यूज़


 


 


रायपुर छत्तीसगढ़ रेंजर एसोशिएशन के नए पदाधिकारियों का चयन प्रक्रिया हेतु प्रदेश भर के रेंजरों ने एक निश्चित स्थान पर शिरकत कर पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया



जिसमें रेंजर व्ही एन दुबे रायपुर को रेंजर एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया अन्य पदाधिकारियों में आर के.नादुलकर को महासचिव बनाया गया



 


अशोक कुमार भट्ट ,सुयशधर दिवान उपाध्यक्ष चुने गए



वही देवेंद्र गौड़ कोषाध्यक्ष चुने गए तो संजय रतौरिया सलाहकार बने गोविंद सिंह एन के सिंह को सह सचिव नियुक्त किया गया वही अलग अलग सर्किल महासचिव के लिए



जय कांत गंडेचा, राजकुमार ध्रुव,तरुण


तिवारी,अभिनव केशरवानी,देवराज दुग्गा,अनिल बम्बाडे का चयन किया गया इनके साथ ही बार रेंज के रेंजर कृष्णलु चंद्राकर को एसोशिएसन का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया छग रेंजर एसोसिएशन का संरक्षक उमेश सिंह को बनाया गया है उपरोक्त रेंजर एसोसिएशन के पदाधिकारी चयन हेतु पिछले दिनों बार नवापारा में बैठक आयोजित की गई थी जहां पर समस्त पदधिकारियों का चयन किया गया बताते चले कि रेंजरों के मौलिक अधिकारों के ,संरक्षण,संवर्धन तथा सामाजिक,सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित करने के मुख्य उद्देश्य के चलते उक्त रेंजर एसोसिएशन का गठन पंजीयन क्रमांक 370 के अंतर्गत वर्ष 2001 में किया गया था तथा जिसके अध्यक्ष के रूप में जे जे आचार्या साहब योगेंद्र पांडे साहब राकेश मिश्रा साहब एवं उदय सिंग ठाकुर साहब जैसे परिपक्व सुलझे हुए अधिकारियों ने कड़े परिश्रम, एव निष्ठा के साथ एसोसिएशन का सफल संचालन और क्रियान्वयन कर एक नई ऊंचाई दी जिसमे समय अनुसार अनेक चेहरे बदलते रहे परन्तु छग फारेस्ट रेंजर एसोसिएशन अपने बीस वर्षों के लंबे अवधि में अपने समस्त रेंजरों के मौलिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करता रहा है जो भविष्य में भी इस व्यवस्था को अनवरत जारी रखेगा ऐसी आशा प्रदेश भर के रेंजरों ने एसोसिएशन के नव पदस्थ पदाधिकारियों से बांध रखी है तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश भर के रेंजरों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है