घरेलू गैस अब 917 रु.में.. 145 रु. की बढ़ोतरी

 


 


 


घरेलू गैस अब 917 में ..145 रुपये की बढ़ोतरी


आम आदमी की जेब पर बोझ एक बार फिर बढ़ गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने रातोंरात घरेलू गैस की कीमतों में जबरदस्त इजाफा कर दिया है। गैर सब्सिडी वाले 145 रुपये प्रति सिलेंडर कीमत बढ़ा दी गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 फरवरी को ही रेट बढ़ाने के संकेत दे दिए थे। माना जा रहा है कि दिल्ली चुनाव की वजह से दाम नहीं बढ़ाए गए थे। नतीजे आने के बाद ही रातोंरात कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। यूपी के गोरखपुर में गैर सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब तक 772 रुपए में मिल रहा था जो अब 917 रुपए में मिलेगा।आमतौर पर पेट्रोलियम कंपनियों गैस के दामों में महीने की पहली तारीख पर बदलाव करती हैं लेकिन इस बार कंपनी ने यह कदम 12 फरवरी को उठाया है। इंडियन आयल के सीनियर एरिया मैनेजर मुनीश गुप्ता ने बताया कि रात में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बताते चले कि भारत पेट्रोलियम के द्वारा गैस एवं पेट्रोल के दामों में आंशिक परिवर्तन करते रहती हल ही के दिनों में पेट्रोल के दामों में गिरावट हुई है वही अब रसोई गैस के दामों में सीधे 145 रु का इजाफा कर घरेलू बजट को गड़बड़ा दिया है  यह सीधे तौर पर कहा जा सकता है कि  चाहे कान सीधे पकड़ो या घुमाकर महंगाई की मार आम लोगों को ही सहन करना है बढ़ी दर से देश की सरकार की एक बहुत बीफ राजस्व प्राप्त होने की बात कही जा रही है