:दिल्ली चुनाव - 108 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटर्स पहुंचने लगे हैं। जैसे जैसे दिन चढ़ रहा है मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने लगी है। कई मतदान केंद्रों पर तो अब लंबी-लंबी कतारें दिखाई देने लगी हैं। सूबे में 70 विधानसभा सीटें हैं जिनमें एक साथ मतदान कराया जा रहा है। लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में अपने वोट की आहूति देने के लिए सूबे की जनता में जमकर उत्साह नजर आ रहा है। सूबे की सबसे उम्रदराज वोटर से लेकर युवा वोटर्स तक सभी अपने मताधिकार का उपयोग करने उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।मतदान की शुरुआत के साथ ही राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों ने भी अपने मत का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ वोट डाला।केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन भी अपनी मां के साथ कृष्णा नगर स्थित रतन देवी स्कूल में बने पोलिंग बूथ में वोट डालने पहुंचे। उनकी मां व्हील चेयर पर वोट डालने आईं।
108 साल की बुजुर्ग महिला सितारा देवी ने भी अपना वोट डाला। वे बाबर विधानसभा के वेस्ट गोरख पार्क के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं थी।