*एक और निगम आयुक्त को "पुत्ररत्न" का सौभाग्य दिया पूर्व मुखी 'आयुक्त निवास' ने*
*शशि कोंन्हेर*
बिलासपुर।। शहर के रिंग रोड नम्बर 2 में स्थित 'आयुक्त निवास' एक बार फिर वहां निवासरत आए और निगम आयुक्त के लिये शुभ साबित हुआ है। यहां निवासरत नगर निगम के आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय को पुत्र रत्न प्राप्त हुआ है। इससे पांडेय परिवार खुशियों से सराबोर हो गया।। इस सुखद खबर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि रिंग रोड नम्बर 2 पर स्थित आयुक्त निवास,, निगम आयुक्तों के लिए
बहुत शुभ है। अब इसे संयोग कहें या इस बंगले की खासियत की यह हमेशा से निगम आयुक्तों के लिये शुभ ही साबित होता रहा है।श्री पांडेय के पहले या कहें सबसे पहले तत्कालीन निगम कमिश्नर श्री सोनमणि बोरा को बिलासपुर में नगम कमिश्नर रहने के दौरान पुत्र रत्न प्राप्त हुआ था। उनके बाद श्री मुकेश बंसल को भी बिलासपुर का निगम कमिश्नर रहने के दौरान ही संतान सुख मिला था। इसजी तरह निगम आयुक्त श्रीमती रानू साहू को भी बिलासपुर का निगम कमिश्नर व आयुक्त निवास में रहते हुए ही पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। इस समय बलौदा जिले की कलेक्टर श्रीमती रानू साहू उस समय बिलासपुर नगर निगम की आयुक्त थीं। इसी तरह वर्तमान में रायगढ़ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार जब बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त थे। उस समय वे भी रिंग रोड के इसी 'आयुक्त निवास' में रहा करते थे। उंन्हे भी यहीं रहने के दौरान पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। इसी तरह वर्तमान में कवर्धा कलेक्टर श्री अवनीश शरण जब बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त थे। तब उन्हें इसी भवन में निवास के दौरान कन्या रत्न की प्राप्ति हुई थी। इस तरह बीते कई सालों से रिंग रोड नम्बर 2 का यह 'पूर्व मुखी बंगला' बिलासपुर नगरनिगम आयुक्त पद पर रहने वाले अफसरों के लिए अत्यंत शुभ साबित होता रहा है।